प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय सेवा योजना एनसीसी के पूर्ववर्ती कैडेट्स द्वारा संचालित सामाजिक संस्था “द उम्मीद ” के संस्थापक अमरजीत कुमार ने प्रदेश के युवाओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।अमरजीत ने कहा, “युवाओं को सिर्फ सोशल मीडिया पर बदलाव की बातें नहीं करनी चाहिए, बल्कि मतदान केंद्र तक पहुँचकर उसे हकीकत में बदलना चाहिए। हमारा एक वोट बिहार के भविष्य की दिशा तय कर सकता है।”उन्होंने आगे कहा कि “वोट ही असली शक्ति है, और युवा ही असली परिवर्तनकर्ता।”उन्होंने सभी युवाओं से आग्रह किया कि वे अपने परिवार और दोस्तों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें ताकि एक शिक्षित, विकसित और जागरूक बिहार का निर्माण हो सके। अमरजीत कुमार ने अंत में कहा- “बदलाव किसी नेता से नहीं, जनता के जागरूक वोट से आता है।”



