प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
9जुलाई 2025को ट्रेड यूनियन कि हड़ताल को सफल बनाने पर विचार!23जून 2025 को भाकपा माले प्रखण्ड सम्मेलन करने पर विचार!*समस्तीपुर जिला के अंतर्गत वारिसनगर प्रखण्ड के स्थानीय ग्राम रोहुआ पुर्वी गांव में भाकपा माले पंचायत कमिटी कि बैठक किया गया जिसकी अध्यक्षता कॉम.देवेन्द्र ठाकुर ने किया व संचालन जीतू सदा ने किया पर्यवेक्षण भाकपा माले प्रखण्ड सचिव रामचंद्र पासवान ने किया मुख्य अतिथि के बतौर जितेन्द्र कुमार कुशवाहा जिला अध्यक्ष बिहार राज्य अनुरक्षक संघ समस्तीपुर, चंदेश्वर राय, भाकपा माले प्रखण्ड कमिटी वारिसनगर, मौजुद रहे।बैठक में आशा देवी, श्यामवती देवी, ललिता देवी, जीतू सदा, अनीता देवी, रेखा देवी, प्रमिला देवी, दोमनी देवी , कमली देवी आदि मौजूद रहेबैठक में पार्टी लेवी वसूल करने, नवीकरण करने, नए सदस्यों कि भर्ती करने । 09जुलाई 2025 को ट्रेड यूनियन कि हड़ताल को सफल बनाने पर विचार किया गया ।18से 27जून तक बदलो सरकार, बदलो बिहार यात्रा को सफल बनाने पर विचार किया गया ।23जून 2025 को भाकपा माले प्रखण्ड कमिटी वारिसनगर कि प्रखण्ड सम्मेलन करने पर विचार विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बिहार में इस समय सरकार नाम कि कोई चीज नहीं बची है। राज्य में कानून ~व्यवस्था पुरी तरह चरमरा गई है, और जनता अपराध व अराजकता के चंगुल में फंसी हुई है। विकास और सुशासन के नाम पर बिहार में सामंती उत्पीड़न को बढ़ावा मिला है। महिलाओं के साथ बलात्कार कि घटनाएं आम हो गई हैं। राज्य कि जनता अब इस दमनकारी शासन से मुक्ति चाहती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम पुरी तरह विफल रहा। विभिन्न जिलों में जीविका समूह कि महिलाए, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रसोइया, आशा वर्कर, और माइक्रो फाइनेंस के कर्ज में डूबी महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई।



