लाइसेंस को ले अभी तक 20 आवेदन थाने में प्राप्त
प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड कार्यालय स्थित पंचायत समिति सभागार में प्रखंड प्रमुख कृष्णा देवी की अध्यक्षता में सरस्वती पूजा को ले शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप प्रमुख दीपक कुमार , प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार अंचल पदाधिकारी शशि रंजन मनरेगा पीओ महेश कुमार भगत, अवर निरीक्षक संतोष कुमार आदि ने आगामी सरस्वती पूजा डीजे बाजे पर पूर्णतः बंद रखने की अपील की। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से सरस्वती पूजा को लेकर 20 आवेदन प्राप्त होने की बात अवर निरीक्षक श्री कुमार ने बताई। उपस्थित सदस्यों से आग्रह किया गया कि अपने-अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें अफवाह से बचे। क्षेत्र के रामभद्रपुर बिरसिंहपुर मधुरापुर जर्नादनपुर छटियारी पोखर जटमलपुर बिरसिंहपुर वासुदेवपुर क्षेत्र में पूजा के दिन पुलिस गश्ती करने की मांग उपस्थित गणमान्य ने की। बैठक में मुखिया राधा देवी विनोद महतो राजू सिंह माले नेता सुखलाल यादव पंचायत समिति सदस्य राजा कुमार सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि राजनीतिक दल के प्रखंड अध्यक्ष मौजूद थे।



