सासाराम (रोहतास) Etv News 24
जिले के धौडाड़ थानाक्षेत्र के लेरूआँ गाँव के समीप एक अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें बाइक पर सवार दो भाइयों में एक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक का नाम उदय कुमार साह है, जो कंचनपुर गाँव का निवासी था। गंभीर रूप से जख्मी मृतक के भाई राजेश कुमार साह उर्फ राजू को सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहाँ इलाज जारी है। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातमी सन्नाटा पसर गया है। पुलिस घटना की जाँच में जुटी हुई है।



