डेहरी (रोहतास) Etv News 24
नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में नवागत छात्र छात्राओं में प्रतिभा खोज हेतु ‘राइजिंग स्टार्स’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो० जगदीश सिंह, कुलसचिव डॉ कुमार आलोक प्रताप, सहायक कुल सचिव मिथिलेश कुमार सिंह,जन संपर्क अधिकारी भूपेन्द्र नारायण सिंह, निदेशक डॉक्टर एच के सिंह,वरीय प्राध्यापक डॉ डी आर सिंह के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया। माननीय कुलपति महोदय ने छात्र छात्राओं को उनके इस प्रयास के लिए सराहा एवं उन्हें कृषि के क्षेत्र में अग्रसर रहने और उच्च पद अर्जित करने की शुभ कामनाएं दी । कुलसचिव प्रो० कुमार अलोक प्रताप ने इस मौके में समस्त छात्र छात्राओं को भविष्य में और भी नई उचाईयों को छूने के लिए प्रोत्साहित किया। सहायक कुलसचिव डॉ० मिथिलेश सिंह ने भी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी। जन संपर्क अधिकारी भूपेंद्र प्रताप सिंह ने भी सभी छात्र छात्राओं को संस्थान के वातावरण से लाभान्वित होने की शुभकामनाएं दी। संस्थान के निदेशक डॉ० एच ० के ० सिंह एवं वरिष्ठ शिक्षक प्रो० डी आर सिंह ने सभी अतिथियों का कार्यक्रम में स्वागत किया। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए डॉ संदीप कुमार मौर्या ने नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के छात्रों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन का जिक्र किया। छात्र छात्राओं में आपसी मेल एवं सहयोग की भावनाओं को प्रबल करने हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन कृषि स्नातक द्वितीय वर्ष के छात्र छत्राओं ने किया जिसमे उन्होंने अपने कनिष्ठ कृषि स्नातक प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं को अपने प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर दिया। साथ ही तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों ने भी अपने उपस्थिति से कार्यक्रम को और ऊर्जा प्रदान की। कार्यक्रम में नृत्य, गायन, अभिनय, कविता पाठ इत्यादि क्षेत्र में छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम को बहुत ही ऊर्जा के साथ मनाया एवं कनिष्ठ छात्र-छात्राओं ने अपने वरिष्ठ छात्र छात्राओं को इतने अच्छे कार्यक्रम के संयोजन के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के समस्त शिक्षकगण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।



