6 से 14 वर्ष के बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन और जनभागीदारी पर दिया गया जोर
करगहर (रोहतास) Etv News 24/मैनुद्दीन संवाददाता
करगहर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय सहूआर के प्रांगण में सोमवार को समृद्धि संस्थान के बैनर तले शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निपुण भारत मिशन के निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति, शिक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना था।कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक जसामुद्दीन अंसारी ने की। इस दौरान विद्यालय में संचालित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों एवं सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही अभिभावकों से अपने बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए विद्यालय से जुड़ने की अपील की गई।इस अवसर पर प्रखंड समन्वयक डिम्पल देवी, जीविका की आलेमा आरा, सुहेला खातून सहित अन्य गणमान्य लोग, शिक्षक, अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।




