प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर की सांसद सांभवी चौधरी के पिता अशोक चौधरी के मंत्रालय ग्रामीण कार्य विभाग बिहार सरकार से समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र के खानपुर प्रखंड अंतर्गत जहांगीरपुर पंचायत के वार्ड संख्या 9 में ग्लोबल टेंडर के तहत ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा , (संवेदक:- रामसागर एंड को), कंपनी के तहत बनाए जा रहे ग्रामीण सड़क की घटिया निर्माण व दर्जनों ऐसे सड़क है जो डेढ़ से दो साल पूर्व मनरेगा, व पंचायत के पैसे से बनाई गई थी उस सड़क पर भी पुनः पीसीसी का कार्य होने से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने कार्य को रोक दिया, एवं सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। सड़क की जांच में पहुंचे ग्रामीण कार्य विभाग के JE राहुल कुमार को ग्रामीणों ने धुतकारा, वहीं विभागीय अधिकारी को ग्रामीणों ने भ्रष्ट अधिकारी बताया। ग्रामीणों के विरोध जताने पर विभागीय JE राहुल कुमार ने हो रहे घटिया सड़क निर्माण स्थल से जांच के लिए सैंपल अपने साथ ले गई और उन्होंने बताया कि समस्तीपुर जिले के सरायरंजन इंजीनियरिंग कॉलेज में सैंपल की जांच होगी। क्या बालू, गिट्टी, सीमेंट मानक के हिसाब से है या नहीं। वही (संवेदक:–रामसागर एंड को) कंपनी के मुंशी राकेश कुमार ने भी स्वीकार किया की सड़क में घटिया सामग्री से कार्य किया जा रहा था।बताते चलें कि समस्तीपुर की सांसद सा चौधरी है जिनके पिता अशोक चौधरी बिहार सरकार में ग्रामीण कार्य विभाग में मंत्री है बिहार विधान सभा को देखते हुए अपने सांसद की बाहबाही कैसे हो,इसको लेकर उन्होंने ग्लोबल टेंडर निकाली,जिस टेंडर में जाने माने दो तीन संवेदकों को वारिसनगर विधान सभा क्षेत्र में काम करने का मौका मिला,जिसमें मेंo भगवती कंस्ट्रक्शन,राम सागर एंड को,इलेक्ट्रा कंस्ट्रक्शन शामिल है इनके स्थानीय नहीं रहने के कारण एक भी सड़क सही से नहीं बनाया गया है जिस सड़क की गिट्टी छह महीने भी नहीं टिकेगी,सड़क छह महीने में हीं पहले से ज्यादा खराब की स्थिति में होगी,इससे अच्छा पहले का पीसीसी सड़क था जो काफी मजबूत और सुंदर स्थिति में थी अब देखना यह रह गया है कि विभाग और सरकार एवं समस्तीपुर के जिलाधिकारी आलाधिकारी सड़क में हो रहे घटिया कार्य को लेकर क्या कदम उठाते हैं। क्या संवेदक की लाइसेंस रद्द होगी।



