प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी पुलिस ने विभिन्न कांडों के तीन आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इस संबंध में थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि मोबाइल चोरी में बंगरा थाना क्षेत्र के अबादपुर गांव के विजय महतो का पुत्र आदर्श कुमार वहीं दूसरी ओर मारपीट के मामले में प्राथमिकी आरोपी मालीनगर गांव के चंदेश्वर राम के पुत्र राजेश राम व राजेश के पुत्र विक्रम कुमार को गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को जेल भेजा गया है।



