प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के सिमरिया भिंडी पंचायत के शेढी गांव से आठ माह पूर्व अपहृत युवती ने पुलिस के दबाव पर स्वयं थाना आकर पुलिस के सामने प्रस्तुत हुई। इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि थाने के एस आई मनोज कुमार सिंह प्राथमिकी संख्या 48/25 के तहत अनुसंधान कर्ता रहे थे। पुलिस के दबाव को लेकर अपहरण कर्ता ने अपहरण किए गए युवती से शादी कर उसे थाना भेज दिया। बरामद विवाहिता को 164 के बयान के लिए समस्तीपुर न्यायालय भेजा गया।



