प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर के आजाद चौक, ताजपुर रोड,समस्तीपुर में दलित सेना कार्यकर्ता बैठक आहूत किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर किया गया।इस बैठक का अध्यक्षता दलित सेना जिला अध्यक्ष राजा पासवान ने किया।बैठक में मौजूद जिला मिडिया प्रभारी राजीव कुमार दास ने बताया कि दलित सेना एवं राष्ट्रीय लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस केनिर्देशानुसार दिनांक 12-02-2025 के कार्यकारणी की बैठक प्रदेश कार्यालय कौटिल्य नगर( विधायक सांसद कालनी)भेटनरी कालेज, पटना बिहार में आहूत की गई है। जिसमें आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने-अपने विधानसभा के भावी प्रत्याशियों की सूची भी इस बैठक में प्रस्तुत करेंगे ताकि आने वाले चुनाव में अपने पार्टी के तरफ से प्रत्याशी तय की जा सके एवं आनेवाले चुनाव को देखते हुए दलित सेना की भूमिका तय की जा सके।आज के इस बैठक में मौजूद जिला उपाध्यक्ष ज्ञानदीप कुमार, शिवाजीनगर प्रखंड अध्यक्ष दिनेश पासवान, कल्याणपुर प्रखंड अध्यक्ष मंजय पासवान, खानपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज पासवान, उजियारपुर प्रखंड अध्यक्ष सुंदरेश्वर दास, नगर अध्यक्ष संतोष कुमार राम,जिला उपाध्यक्ष प्रभु कुशवाहा, समस्तीपुर प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र रजक, जिला उपाध्यक्ष मनिष भारती सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।



