भाकपा माले का फतेहपुर शाखा सम्मेलन संपन्न, सुर्यदेव सिंह चुने गये शाखा सचिव
पीएमएवाई एवं मुख्यमंत्री लघु उद्यमी योजना को लेकर जागरूकता अभियान चलाएगी भाकपा माले-मनोज कुमार सिंह
प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
ताजपुर/समस्तीपुर प्रधानमंत्री मंत्री आवास योजना में नाम जोड़ने को लेकर नगर एवं प्रखंड क्षेत्र में धड़ल्ले से 1-2 हजार रूपये अवैध वसूली की जा रही है। यही हाल मुख्यमंत्री लघु उद्यमी योजना का लाभ लेने हेतु 72 हजार से कम का आय प्रमाण-पत्र बनवाने में भी 2-5 सौ रूपये की वसूली हो रही है। ये वसूली सिर्फ पात्र लोगों से नहीं हो रही है बल्कि अपात्र को पात्र बनाकर योजना का लाभ दिलाने के नाम पर हो रही है। भाकपा माले प्रखंड क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चला रही है। अवैध वसूली कर पात्र परिवारों को अगर योजना से वंचित होना पड़ेगा तो भाकपा माले वसूली करने वाले दलाल-विचौलिया- अधिकारी को चिन्हित कर धारावाहिक आंदोलन करेगी । उक्त बातें भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने रविवार को भाकपा माले का फतेहपुर शाखा सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा।शाखा सम्मेलन की अध्यक्षता मनोज कुमार सिंह ने की। सम्मेलन में रंजीत सिंह, अनील कुमार सिंह, चंद्रशेखर कुमार, उपेंद्र सिंह, सुलेखा कुमारी, सुनील कुमार, सुनैना देवी, गुड़िया भारती सहित अन्य स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।सूर्यदेव सिंह को शाखा सचिव चुना गया। 16 फरवरी को ताजपुर जनता मैदान में आशा, कुरियर , रसोईया, सेविका , सहायिका, ममता, जीविका, विद्यालय प्रहरी के कन्वेंशन को एवं 9 मार्च को पटना के गांधी मैदान में भाकपा-माले द्वारा आहूत महाजुटान रैली में बड़ी भागीदारी दिलाने का निर्णय लिया गया।



