आरएमएल अस्पताल में कराया गया मेडिकल परीक्षण
पूछताछ के लिए लखनऊ ले जाएगी जांच एजेंसी
16 नवंबर तक ED की हिरासत में रह सकते हैं आजम खां
लखनऊ उत्तर प्रदेश /Etv news24 /संवाददाता वागीश
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिमांड पर लिया है। डासना जेल से उन्हें दिल्ली स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ED की टीम आजम खां को पूछताछ के लिए लखनऊ लेकर जाएगी। यहां जांच एजेंसी उनसे विभिन्न मामलों को लेकर पूछताछ कर सकती है।
जानकारी के मुताबिक, ED को आजम खां से 16 नवंबर तक पूछताछ करने की अनुमति मिली है। इसके मद्देनजर लखनऊ में पूछताछ की तैयारी की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है।




