प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में जहां दो जख्मी हुए वहीं सड़क दुर्घटना में एक जख्मी जिसे समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर बेहतर इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल के चिकित्सक ने किया। मारपीट में जख्मी हुए गोविंदपुर खजूरी की 37 वर्षीय गुलशन परवीन, लदौरा गांव के 55 वर्षीय रविंद्र सहनी शामिल है वहीं सड़क दुर्घटना में सिंघीयाही गांव के कृष्ण कुमार बाइक की ठोकर से जख्मी होने की बात सामुदायिक अस्पताल के चिकित्सक ने बताई। जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर हैदर ने दी।



