प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर पंचायत के रसल पुर बघलागांव के समीप एक लीची बगान के गोदाई पटी घाट के समीप एक 25 वर्षीय ब्राउन रंग की कुर्ती पहने हुए एक महिला का शव पुलिस बागमती नदी मे से पुलिस ने बरामद किया । अज्ञात मृतिका के हाथ पैर रस्सी से बांधकर पलोथिन से लपेट कर फेका था।चेहरे पर देखने से मुंह झुलसा हुआ बरामद किया ।शरीर पर जख्म के निशान देखे गये ।इस संबंध में थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया में देखने से प्रतीत होता है की महिला की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया है शव से गंध रही थी। शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। वही पहचान के लिए शव गृह मे 72, घंटा रखा जाएगा ।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारणों का पता चल पाएगा।



