पुनीता सिंह 20वीं पुण्यतिथि पर जुटे जनप्रतिनिधि, प्रधान और क्षेत्र के गणमान्य लोग
स्वतंत्रता आंदोलन से सामाजिक सरोकार तक, वक्ताओं ने याद किया रामधारी सिंह का योगदान
लखनऊ उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
लखनऊ राजधानी /देवकली के पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं पहलवान स्वर्गीय रामधारी सिंह यादव की 20वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को देवकली ब्लॉक परिसर में महासम्मेलन आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनके सामाजिक, राजनीतिक और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े योगदान को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
महासम्मेलन की मुख्य अतिथि समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव पुनीता सिंह खुशबू ने कहा कि स्वर्गीय रामधारी सिंह यादव ने जीवनभर समाज और क्षेत्र के लोगों के हित में कार्य किया। उनका संघर्ष, सादगी और जनसेवा की भावना आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
महासम्मेलन के आयोजक ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सच्चे लाल यादव और उपेंद्र लाल यादव रहे। सच्चे लाल यादव ने कहा कि रामधारी सिंह यादव के पदचिह्नों और जनता के मार्गदर्शन के अनुरूप देवकली के विकास में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।
यादव महासभा के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव और मास्टर राममूर्ति यादव ने भी रामधारी सिंह यादव के जीवन संघर्ष और सामाजिक योगदान को याद किया। वक्ताओं ने बताया कि रामधारी पहलवान का जीवन सामाजिक सरोकारों से जुड़ा रहा। स्वतंत्रता संग्राम के दौर में अंग्रेजों के खिलाफ उनके संघर्ष का भी उल्लेख किया गया। नंदगंज रेलवे स्टेशन से जुड़े मालगाड़ी कांड में उनके द्वारा लोगों के सहयोग किए जाने की बात भी वक्ताओं ने कही।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि समाजसेवी राममूर्ति यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष फेकन यादव और पूर्व प्रधान रामबचन यादव मौजूद रहे। किसान नेता अमरनाथ यादव ने संचालन किया। प्रमुख बिरहा गायक राहुल यादव ने प्रस्तुति देकर लोगों को भाव-विभोर किया। इस दौरान बीडीसी सदस्यों, ग्राम प्रधानों, पूर्व प्रधानों और समाज के गणमान्य लोगों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में सपा नेता मार्कण्डेय यादव, युवा शक्ति अध्यक्ष सुनील यादव, रंगजी यादव, कन्हैया यादव उर्फ पप्पू, नरसिंग यादव, अजय यादव करैला, रामअवध यादव, संतोष यादव, प्रधान हवलदार यादव, नगीना यादव, विनोद यादव, दरोगा यादव, जयराम कुशवाहा, सुरेंद्र यादव, मोती सिंह समेत विभिन्न दलों से जुड़े लोग मौजूद रहे। अंत में उपस्थित लोगों ने रामधारी सिंह यादव के आदर्शों और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।




