वादी पक्ष के अधिवक्ता के अस्वस्थ होने से टली सुनवाई, एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहा आठ वर्ष पुराना मामला
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
सुल्तानपुर मे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि के मामले में गुरुवार को सुनवाई नहीं हो सकी। वादी पक्ष के अधिवक्ता की ओर से अस्वस्थ होने का प्रार्थना पत्र दिए जाने के कारण अदालत ने सुनवाई आगे बढ़ा दी। अब मामले में छह अक्टूबर को सुनवाई होगी।यह मामला करीब आठ वर्ष पुराना है। भाजपा नेता विजय मिश्रा ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का परिवाद दाखिल किया था। वर्तमान में यह मामला सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में विचाराधीन है। गुरुवार को सुनवाई के लिए निर्धारित तिथि पर वादी पक्ष के अधिवक्ता के उपस्थित न हो पाने के कारण कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकी।अधिवक्ता की ओर से स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसे अदालत के समक्ष रखा गया। अब अगली सुनवाई छह अक्टूबर को होगी।




