प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जितवारिया पंचायत के लक्ष्य रामपुर गांव में अज्ञात चोरों के द्वारा एक किराना व जनरल स्टोर से चोरों के द्वारा दुकान का अल्बेस्टर तोर कर दुकान में प्रवेश कर दुकान के काउंटर के दराज में रखे 12, हजार रुपए सहित अन्य समान चोरी कर लिया ।जव दुकान संचालक लक्ष्य रामपुर गांव निवासी मोहम्मद बारीक के पत्नी शाहिदा खातून जब शुक्रवार की सुबह दुकान खोला तो देखा कि उपर से अल्बेस्टर टूटा हुआ दुकान में सामान इधर-उधर बिखरा हुआ देखते हुए स्थानीय पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि सूचना मिली है पीड़ित के द्वारा आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



