प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर पंचायत समिति भवन में सभी सेक्टर पदाधिकारी व सेक्टर पुलिस पदाधिकारी के साथ संयुक्त बैठक की गई।बैठक के समय प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमारअंचल अधिकारी शशि रंजन प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी संतोष चौरसिया उपस्थित रहे। बैठक में निम्न बिंदुओं पर आवश्यक प्रशिक्षण एवं समीक्षा की गई। मतदान केंद्र का भौतिक सत्यापन करना मतदान क्षेत्रअंतर्गत टोला मोहल्ला का भ्रमण.मतदान केदो पर आवश्यक सुनिश्चित सुविधाओं का सत्यापन करना रैंप, पहुंच पथ, पानी, शेड, शौचालय, बिजली, फर्नीचर, साईंनेज इत्यादि का रिपोर्ट तैयार करना।मतदान केंद्र का अक्षांश देशांतर कम्युनिकेशन प्लान नजरी नक्शा रूट चार्ट मोबाइल नेटवर्क इत्यादि का रिपोर्ट तैयार करना। वल्नरेबल मैपिंग से संबंधित रिपोर्ट तैयार करना। विस्तृत रूप से सभी चीजों की जानकारी दी गई फॉर्मेट उपलब्ध कराया गया और बताया गया की सत्यापन करके रिपोर्ट दे।



