प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के सतमलपुर पंचायत से एक प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है जिसमें लड़का एवं लड़की को विगत 3 महीने से किसी सचिन कुमार ठाकुर नाम के इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से बातचीत हो रही थी,जिस आईडी के माध्यम से हीं मोबाइल नंबर का लेनदेन भी किया गया, इसके बाद दोनों में मोबाइल पर बात होने लगी,बात करते हुए प्यार का प्रमाण इस कदर चढ़ गया कि दोनों एक दूसरे से नजदीकियां बढाने लगे, लड़का द्वारा किए जा रहे मीठी-मीठी बात लड़की को काफी पसंद आने लगा, और दोनों की नाडंगी इस कदर बढ़ गई कि आज बुधवार की दोपहर के 2:00 बजे लड़का लड़की से बात करते हुए वारिसना थाना क्षेत्र के सतमलपुर गांव पहुंच गया, जहां लड़का घंटे भर चौक पर लड़की का इंतजार करने लगा,वही लड़की भी अपने इंस्ट्राग्राम वाले प्यार को अपने घर बुलाने के लिए घर के अन्य सदस्यों के खेत जाने का इंतजार करने लगी।जैसे हीं घर के अन्य सदस्य अपने अपने काम पर गए ,लड़की ने लड़का को अपने घर बुला लिया,उधर इसकी सूचना जैसे हीं लड़की के पति को लगा,वे मौके वारदात घर पहुंच दोनों को रंगे हाथों पकड़ धुनाई कर दिया।जिसके बाद यह मामला गांव के लोगों तक पहुंची, गांव वाले भी सैकड़ों की संख्या में घटना स्थल पर पहुंच लड़के को धर दबोचा, फिर लड़की से पूछताछ की गई,लड़की ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए अपने पति के घर में अपने पति के साथ रहने को तैयार हुई।वहीं लड़का को वारिसनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया है लड़का की पहचान सचिन कुमार ठाकुर पिता दीपक ठाकुर पंचायत मालीनगर, ग्राम ठहरा जिला समस्तीपुर के रूप में की गई है फिलहाल इस मामले को लेकर थाना में किसी प्रकार का कोई आवेदन नहीं दिया गया है आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जा सकती है।



