प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बखरी गांव में मंगलवार की रात अज्ञात लोगों के द्वारा बलिराम शर्मा के फूस की झोपड़ी में आग लगा दिया गया ।हालांकि स्थानीय लोगों के प्रयास से निजी पंप सेट की मदद से आग पर काबू पाया गया । इस आगलगी की घटना में हजारों रुपए के समान जलकर राख हो गए ।वहीं थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में अब तक आवेदन नहीं दिया गया है आवेदन देने के बाद आगे की कारवाई की जाएगी।



