करगहर रोहतास/Etv News 24
थाना क्षेत्र अंतर्गत महुली – पिपरा पथ पर पिपरा गांव के समीप शनिवार को एक अनियंत्रित पिक अप ने
ऑटो में टक्कर मारकर दी। जिसमें सवार एक युवक सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया और ऑटो गढ्ढे में पलट गई । जख्मी युवक को ग्रामीणों ने तत्काल सदर अस्पताल सासाराम पहुंचाया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया ।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि घुरनपुर निवासी 35 वर्षीय सलाहुद्दीन ऑटो से अपने एक रिश्तेदारी में जा रहा था । इस बीच पिपरा गांव के समीप विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी । टक्कर इतनी जोरदार थी कि सलाहुद्दीन ऑटो से नीचे गिर गया और सड़क पर रगड़ खाते हुए पेड़ से टकरा गया । घटना को अंजाम देकर चालक पिकअप लेकर फरार हो गया । इस घटना में उसे गंभीर चोटें आई । सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति में उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया । परिजन एंबुलेंस से रवाना हुए लेकिन जख्मी यूपी के चंदौली के समीप दम तोड़ दिया ।
ग्रामीणों ने बताया कि परिवार से सलाहुद्दीन अंसारी का साया उठने के बाद उसकी पत्नी और 5 वर्षीय बच्चा पर दुखों का पहाड़ टूट गया। उनके सामने अब भरण-पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई है । सलाउद्दीन की मौत की खबर जैसे ही पहुंची गांव में कोहराम मच गया । थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया । पिकअप चालक की तलाश की जा रही है ।




