पेड़ के नीचे झोले में टिफिन एक हेलमेट दो चप्पल पुलिस ने बरामद किया
घटनास्थल से हाफ किलोमीटर दूरी पर बागमती बांध के किनारे स्प्लेंडर बाइक मिली
प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी थाना क्षेत्र के घोघराहा कचरा भवन के पीछे जामुन के पेड़ में लटका एक युवक का शव घास काटने वाली महिलाओं ने देखा शोर मचाना शुरू किया काफी संख्या में ग्रामीण जुटे बेलसंडी पंचायत के पूर्व मुखिया लाल बाबू राय वर्तमान मुखिया के प्रतिनिधि गुड्डू कुमार ने थाना अध्यक्ष चकमहेसी को सूचना दी सूचना पर पहुंचे दलबल के साथ थानाध्यक्ष मनीष कुमार एसआई मोहम्मद शब्बीर आदि ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को पेड़ से उतर कर कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा घटनास्थल के नीचे से पुलिस ने झोले में रखे टिफिन एक हेलमेट दो चप्पल बरामद करते हुए शव की पहचान में जुटी। ज्ञात हुआ कि कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जितवरिया बकनिया टोला वार्ड 09 के नागेंद्र महतो का पुत्र 24 वर्षीय मिथिलेश कुमार बताया गया है। डीएसपी दो संजय कुमार एसएफएल की टीम घटनास्थल पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस के काफी खोजबीन के बाद घटनास्थल से लगभग आधे किलोमीटर दूरी बागमती बांध के किनारे एक स्प्लेंडर बाइक लावारिस अवस्था में मिली। बाइक की पहचान के बाद परिजनों ने बताया कि मिथिलेश की ही बाइक थी। मृतक के परिजन ने रो रो कर बताया कि दो लड़के बाजार समिति मुक्तापुर में दहारी यानी मजदूरी का काम करते हैं। रात के 12:00 अचानक मृतक बाइक से घर की ओर चला, जबकि भाई ने मना किया अभी यहीं सो जाओ सवेरे जाना नहीं माना,चल दिया। भाई वहां काम करता रहा । पीड़िता मां नीलम देवी पत्नी पूनम कुमारी का रोते-रोते बुरा हाल। एक डेढ़ साल का पुत्र है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि हत्या का कारण बाइक मिल जाने के बाद किसी से दुश्मनी प्रतीत होता है। बाइक नहीं मिलती तो बाइक छीनने वाले पर आरोप लगा सकता था शरीर पर किसी तरह के गर्दन के अलावा कहीं निशान नहीं पाए गए।



