प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के बिरसिंहपुर गोपालपुर पंचायत वार्ड 7 ,8 में सड़क नहीं बनने को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर ग्रामीण सड़क जाम करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है सभी जगह के रोड बनाए गए हम लोगों के वार्ड में सड़क नहीं बनने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इसको लेकर कई बार ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया विभागीय पदाधिकारी से गुहार लगाई गई किसी ने कुछ नहीं सुनी। ग्रामीणों ने बैठक की सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि अब हम लोग सड़क जाम पर उतारू होंगे गांव में आक्रोश फैलेगा। जाम करने वालों में पूर्व सरपंच दीप नारायण पाल रामनरेश शाह बैद्यनाथ पाल इंद्र कुमार शाह मुकेश कुमार पप्पू कुमार आदि शामिल थे।



