प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के क्लोजर पंचायत के पूर्व मुखिया महावीर राय ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार यादव से शिकायत जताते हुए कहा है कि पंचायत क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भराव की भवन जर्जर है विद्यालय में नौ शिक्षक शिक्षिका कार्यरत है नामांकित छात्र 250 है एक से आठ वर्ग के संचालन का कार्य मात्र दो कक्ष में चलता है अन्य कक्ष, अन्य कक्षा जीर्ण शीर्ण अवस्था में है। विभाग के द्वारा गाड़ी गई समरसेबल विद्युत के अभाव में नहीं चलती है। मध्यान भोजन के बाद छात्र पीने की पानी व थाली धोने के लिए इधर-उधर भटकते हैं। विद्यालय भवन निर्माण की मांग के अलावे एक चापा कल गड़वाने की मांग जताई है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने पूर्व मुखिया को आश्वासन दिया है कि कार्रवाई की जाएगी।



