करगहर रोहतास/Etv News 24
थाना क्षेत्र के समहुता गांव में मंगलवार को विधवा व उसके प्रपौत्र को लाठी डंडे से पीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया । जिसे ग्रामीणों ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया ।
घटना के संबंध में समहुता निवासी 85 वर्षीय सोना पति कुंवर ने बताया कि वह अपने प्रपौत्र के साथ घर में बैठी थी। इस बीच गांव के ही पांच लोग लाठी डंडा लेकर घर में घुस गए और मारपीट करने लगे । जब मेरे प्रपौत्र ने विरोध करते हुए बचाने की कोशिश की इस पर सभी ने मिलकर लाठी डंडे से पीट कर उसे भी जख्मी कर दिया । चिकित्सकों ने बताया कि बुजुर्ग महिला के हाथ और पांव की हड्डियां टूट गई है । जिसे देखते हुए रेफर किया गया है ।
प्रभारी थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि इस संबंध में विधवा ने गांव के ही पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




