सासाराम (रोहतास) Etv News 24
सासाराम वन प्रमंडल के अंतर्गत गुप्ता धाम मार्ग में लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मार्ग में पड़ने वाले झरनों एवं नदियों का जलस्तर एवं बहाव काफी तेज हो गया है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गुप्ता धाम मार्ग को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है।मार्ग पर तेज जल प्रवाह एवं संभावित जोखिम को देखते हुए किसी भी व्यक्ति को गुप्ता धाम की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। मार्ग को तब तक बंद रखा जाएगा, जब तक जल प्रवाह एवं मौसम की स्थिति सामान्य नहीं हो जाती।सभी श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से अपील है कि मार्ग बंद रहने की अवधि में गुप्ता धाम मार्ग की ओर न जाएं तथा वन विभाग द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।स्थिति सामान्य होने एवं मार्ग को पुनः खोलने के संबंध में अलग से सूचना जारी की जाऐगी।




