करगहर रोहतास /Etv News 24/ संवाददाता मैनुद्दीन
जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से जख्मी करने के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है इस आशय की जानकारी थानाध्यक्ष रामचंद्र चौपाल ने दी ।उन्होंने बताया कि 5 मई 2024 को करगहर निवासी रवि कुमार सिंह द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के आलोक में यह गिरफ्तारी की गई । उन्होंने बताया कि रवि कुमार सिंह अपने घर की ओर जा रहे थे इस बीच पहले से घात लगाए चार अभियुक्तों ने उसे घेर लिया तथा कट्टा के बट्ट और लोहे के राॅड से पीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था । बताया कि इस मामले में दो अभियुक्तों गर्भे निवासी नीरज यादव उर्फ निशू तथा करगहर निवासी अभिमन्यु यादव उर्फ माइकल यादव को न्यायालय भेज दिया गया ।




