करगहर रोहतास /Etv News 24/ संवाददाता मैनुद्दीन
शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन रविवार को प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न गांवों में कलश स्थापना के लिए भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा । सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना के लिए बक्सर स्थित गंगा घाट से पवित्र जल लेकर पहुंचे कांवरियों को सम्मानपूर्वक शोभा यात्रा का आयोजन उन्हें गाजे बाजे के साथ पंडालों में लाया गया । कलश यात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी ।करगहर, सिरिसियां , डिभियां, खड़ारी, बभनी, बड़हरी,सिंडी आदि गांवों में भव्य पंडालों का निर्माण कर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई थी । जहां कलश स्थापना के लिए विभिन्न सरोवरों से जल यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया । शोभा यात्रा में हाथी, ऊंट, घोड़ा, रथ और विभिन्न वाहनों से श्रद्धालु सवार होकर शामिल हुए ।वहीं दूसरी ओर थानाध्यक्ष रामचंद्र चौपाल ने बताया कि सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी शोभा यात्राओं के साथ स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल की तैनाती की गई थी । ताकि श्रद्धालुओं के भीड़ को नियंत्रित कर यातायात बहाल किया जा सके । उन्होंने बताया कि कलश यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया ।




