मतदान कार्मिकों और जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेट को मिलेगा प्रशिक्षण
निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए दिशा-निर्देशों के पालन पर जोर
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/Etv News 24/संवाददाता वागीश
जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने कहा शिक्षक एमएलसी निर्वाचन-2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। निर्वाचन ड्यूटी में तैनात मतदान कार्मिकों और जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षण देकर मतदान प्रक्रिया, दायित्वों और निर्वाचन संबंधी नियमों की जानकारी दी जाएगी।
जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी तत्परता से करने के निर्देश दिए।
प्रशासन का उद्देश्य निर्वाचन व्यवस्था को त्रुटिरहित बनाना और सभी प्रक्रियाओं का निर्धारित नियमों के तहत पालन सुनिश्चित करना है, ताकि मतदान कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके।




