करगहर रोहतास/Etv News 24 /संवाददाता मैनुद्दीन
थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरा गांव में किसान की हुई हत्या मामले में मुख्य अभियुक्त को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया । इस आशय की जानकारी एसडीपीओ संजीव कुमार ने दी ।उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड में शामिल दो सहयोगियों को पुलिस में गिरफ्तार कर लिया था । लेकिन मुख्य अभियुक्त घटना के दिन से ही फरार था । उन्होंने बताया कि तकनीकी सहायता से मुख्य अभियुक्त ओम प्रकाश शर्मा उर्फ नन्हक शर्मा कोशिवसागर बाजार से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है।




