प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना अंतर्गत कानुबिसनपुर पंचायत के मनवाड़ा में पान दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पान दुकानदार की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के मनवाड़ा निवासी रंजीत कुमार सहनी के 28 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार सहनी के रूप में हुई है। घटना शनिवार की रात 9:30 बजे के करीब हुआ। मृतक अरविंद के चाचा अरुण सहनी का बताना है कि रोज की तरह अरविंद ईलमासनगर स्थित अपने पान दुकान को बंद कर घर आया और खाना खाने बैठा ही था,कि घर के बाहर पुर्व से घात लगाए अपराधीयों ने एक सीक्रेट के लिए आवाज लगाया, अरविंद के घर पर भी एक दुकान है, जैसे ही अरविंद सिगरेट देने के लिए घर से बाहर निकला हीं की अपराधियों के एक गोली गले में मार दी,उधर अरविंद के चिल्लाने की आवाज सुन घर के लोग बाहर निकल देखा तो अरविंद के गर्दन पर गोली लगी हुई थी, और वह तरफ रहा था जिसे आनन फानन में समस्तीपुर सदर अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं अरविंद अपने पीछे पत्नी काजल देवी 24 वर्ष, और दो बेटा एक बेटी। 1. अनमोल कुमार 5 वर्ष, 2. दिविषा कुमारी 3 वर्ष, 3. रामानुज कुमार 1.5 वर्ष को छोड़ गया। परिजन का आरोप है कि पूर्व में किसी से विवाद हुआ था और उनके द्वारा जान से मारने की धमकी भी दिया गया था। वहीं घटना के बाद रविवार की सुबह 9 बजे परिजनों ने सड़क जाम कर अपराधियों की गिरफ्तारी का मांग करने लगे,जिसके बाद समस्तीपुर सदर 2 एसडीपीओ संजय कुमार घटना स्थल पर पहुंच परिजनों से मिलकर अविलंब अपराधियों की गिरफ्तारी का आश्वाशन देकर समस्तीपुर शिवाजीनगर मुख्य मार्ग से जाम को हटवाकर यातायात बहाल किया, घटना के संबंध में एसडीपीओ ने बताया कि आपराधिक घटनाओं पर बारीकी से अनुसंधान की जा रही है जल्द हीं अपराधी की गिरफ्तारी की जाएगी।वहीं बीजेपी जिला अध्यक्ष नीलम सहनी ने घटना स्थल पर पहुंच शोकाकुल परिवार से मिलकर ढांढस बढ़ाया एवं परिजनों को हर सम्भव मदद देने की बात कही, उन्होंने एसडीपीओ से मिलकर करवाई की मांग की।



