प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला पुरुष पांच घायल हुए। परिजनों के सहयोग से घायलों को सामुदायिक अस्पताल में इलाज कराया गया जहां चिकित्सक ने घायलों की पहचान कल्याणपुर गांव के सुधीर राम के पुत्र नीतीश कुमार, जगदीश महतो की पत्नी लक्ष्मी देवी, प्रदीप महतो की पत्नी रिंकू देवी, राजेश महतो की पत्नी पिंकी देवी घायल हुई वहीं दूसरी ओर सड़क दुर्घटना फुलहारा गांव के विजय ठाकुर के पुत्र अजीत कुमार सड़क दुर्घटना में जख्मी हुए।जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीके ठाकुर ने दी।



