प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी पुलिस में गुप्त सूचना के आधार पर थाना कांड संख्या 56/25 के नाम जद अभियुक्त थाना क्षेत्र के अकौना गांव के सुंदर सहनी के पुत्र 45 वर्षीय संतोष सहनी को गुप्त सूचना के आधार पर गांव में जाकर गिरफ्तार किया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि गुप्त सूचना मिलते हैं थाने से अवर निरीक्षक रामनारायण महतो को दलबल के साथ भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त 18 अप्रैल 25 को गांव के ही लोगों के साथ मारपीट कर उसकी हत्या करने का प्रयास किया था उसी आलोक में थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई गई थी। गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया।



