कोचस/रमेश कुमार पांडेय/ Etv News 24
नगर पंचायत उपमुख्य पार्षद पद के लिए गुरुवार को पूर्व उपमुख्य पार्षद विभा देवी ने सदर अनुमंडल कार्यालय कक्ष सासाराम में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।नामांकन की प्रक्रिया पूरा होने के बाद विभा देवी अपने समर्थकों के साथ नगर पंचायत पहुंची,जहां दर्जनों की संख्या में महिला व पुरुष मतदाताओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।इस दौरान बातचीत के क्रम में विभा देवी ने कहा कि पिछले अल्पकालीन कार्यकाल में नगर पंचायत क्षेत्र में बहुत सारे कार्य अधूरे पडे़ हैं.जिसे पूरा करने की चाह व जनता के मान-सम्मान के हितों की रक्षा के लिए दुबारा चुनावी मैदान में आयी हूं।उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता नगर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करना,भ्रष्टाचार का उन्मूलन करना और समग्र विकास सुनिश्चित करना है।वहीं,प्रत्याशी प्रतिनिधि चुनमुन पान्डेय ने भी कहा कि यह चुनाव केवल पद हासिल करने का संघर्ष नहीं,बल्कि 16 वार्डों के हर नागरिक के आत्मसम्मान और न्याय की लड़ाई है।उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उपमुख्य पार्षद पूरे नगर में समग्र विकास और न्याय के लिए काम करेगी।नामांकन के दौरान बिभा देवी के साथ दर्जनों महिलाएं भी मौजूद रहीं,जहां से महिला सशक्तिकरण और सक्रिय राजनीतिक भागीदारी का झलक स्पष्ट दिख रहा था।



