कोचस/रमेश कुमार पांडेय/Etv News 24
प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम”कार्यक्रम के तहत पौधारोपण कार्य किया गया.इसकी जानकारी मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि विभाग के निर्देश पर विभिन्न पंचायतों में कुल 400 सौ से अधिक पौधारोपण कार्य किया गया।इसमें पीपल,नीम, बरगद,महोगनी,आम, अमरुद के पौधे शामिल हैं.इस दौरान उन्होंने बलथरी और कंजर पंचायत क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर पौधारोपण का कार्य सम्पन्न कराया।इसके अलावा सरेयां पंचायत में मुखिया विकास तिवारी,कंजर में ददन प्रसाद, अगरसीडिहरा में कमलाकांत पाण्डेय,कथराई में निर्मला कुमारी, बलथरी में भास्कर पासवान,गारा में अनिल कुमार राय,चितावं में अंजनी कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने पंचायत क्षेत्र में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया।



