डेहरी-ऑन-सोन/ रोहतास/Etv News 24
रोहतास में साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रोहतास पुलिस ने 86 लाख रुपये की ठगी मामले का खुलासा किया है। यह कार्रवाई डेहरी स्थित साइबर थाना में दर्ज एक मामले के आधार पर की गई, जिसमें आवेदक मदन गोपाल पांडेय के खाते से साइबर ठगों ने बड़ी रकम उड़ा ली थी।पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर ‘डिजिटल अरेस्ट’ गिरोह से जुड़े खातों का पता लगाया वहीं जांच में सामने आया कि वादी के खाते से महाराष्ट्र स्थित खातों में रकम ट्रांसफर की गई, जिसमें करीब 48 लाख रुपये का ट्रांजैक्शन और 38 लाख रुपये का क्रेडिट शामिल था।कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वाराणसी से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में फूलचंद सिंह (बलिया), अनिल कुमार सिंह और राजीव कुमार चौबे जो वादी के ही गांव से शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत मे लेकर पुलिस पूछताछ कर रही हैं साथ इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है और जल्द ही और खुलासे हो सकते हैं।



