तिलौथू रोहतास/ Etv News 24/हैदर अली
लायंस क्लब सोनभद्र के तत्वावधान में एक भव्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा नि:शुल्क परामर्श और जांच की दो दिवसीय सुविधा उपलब्ध कराई गई।दिनांक 25 एवं 26 अप्रैल के सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सेवा प्राप्त हो सकेगा।जो कि बहुत ही कम चार्ज में अधिक लाभ मिलेगा। इस शिविर में दिल्ली के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नवनीत कुमार, जनरल फिजिशियन डॉ. एस. पी. सिन्हा, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आई. हक़ तथा दंत चिकित्सक डॉ. ए. हाशमी ने अपनी सेवाएं दीं। इसके अतिरिक्त शाहिद अनवर और अली अकबर द्वारा डॉ. लाल पैथोलॉजी की ओर से जांच सुविधाएं प्रदान की गईं, वहीं आंखों की जांच के लिए संजय कुमार उपस्थित रहे।शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लिया। इस प्रकार के शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उल्लेखनीय है कि तिलौथू में स्वास्थ्य सेवा का एक समृद्ध इतिहास रहा है। सन 1956 में स्वर्गीय राधा प्रसाद सिन्हा के प्रयासों से उच्च विद्यालय तिलौथू में नेत्र चिकित्सा की व्यवस्था शुरू की गई थी। उस समय डॉक्टर मथुरा दास पहवा की देखरेख में आंखों के ऑपरेशन भी किए जाते थे। इस सेवा का लाभ न केवल जिले बल्कि आसपास के अन्य जिलों के लोग भी उठाते थे और स्वस्थ होकर दुआएं देते हुए लौटते थे।यह शिविर उसी सेवा भावना की परंपरा को आगे बढ़ाने का एक सराहनीय प्रयास है, जो समाज के प्रति समर्पण और मानवता की भावना को दर्शाता है। इसी कारण वश तिलौथू को लायंस आई हॉस्पिटल सोनभद्र मिला।काफी समय से निष्क्रिय पड़े इस अस्पताल को फिर से सक्रिय करने की दिशा में प्रयास तेज किए जा रहे हैं। सचिव सांवली सिन्हा ने बताया कि भविष्य में यहां विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियमित सेवाएं शुरू की जाएंगी, जिससे आम जनता को लाभ मिलेगा। अनुराग सिन्हा ने कहा कि सरकारी अस्पताल के साथ यह निजी सेवा केंद्र क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को और सशक्त बनाएगा। पूर्व अध्यक्ष आमिर इकबाल ने कहा कि हमलोगों की चाहत है कि हस्पताल अच्छे ढंग से कार्य कर सके।बहुत लोग इस जांच शिविर में उपस्थित होकर सेवा का लाभ उठाया।



