तिलौथू रोहतास/ Etv News 24/हैदर अली
राधा शांता महाविद्यालय तिलौथू में डिपार्मेंट आफ लाइब्रेरी एंड इनफॉरमेशन साइंस(BLIS) से पाठ्यक्रम में पढ़ाई हेतु नव संबंधन के साथ सीट निर्धारित किया गया है। इस संबंध में राधा शांता महाविद्यालय तिलौथू के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बिहार सरकार उच्च शिक्षा विभाग के सरकार के अवर सचिव राजीव कुमार चौधरी द्वारा वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के कुलसचिव के नाम से पत्र जारी कर निर्देशित करते हुए आवश्यक करवाई हेतु प्रेषित किया गया है। प्राचार्य ने बताया कि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के द्वारा राधा शांता महाविद्यालय तिलौथू ,रोहतास में डिपार्मेंट आफ लाइब्रेरी एंड इनफॉरमेशन साइंस पाठ्यक्रम के पढ़ाई हेतु 60 सीट के साथ संबंधन के प्रस्ताव पर अनुमोदन प्रदान करने का अनुरोध किया गया था। जिस प्रस्ताव के आलोक में समीक्षोपरांत उच्च शिक्षा विभाग द्वारा व्यावसायिक पाठ्यक्रम के जांच पत्र के आलोक में विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए राधा शांता महाविद्यालय तिलौथू में डिपार्मेंट आफ लाइब्रेरी एंड इनफॉरमेशन साइंस(BLIS) पाठ्यक्रम में वर्तमान सत्र 2026- 27 के लिए 30 सीटों के निर्धारण के साथ नवसंबंधन प्रदान करने की प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान की गई है । प्राचार्य ने बताया कि प्रस्ताव पर सक्षम प्राधिकार का अनुमोदन प्राप्त है। वर्तमान सत्र से कॉलेज में लाइब्रेरी साइंस के लिए 30 सीटों पर नामांकन होगा जो कॉलेज एवं कॉलेज के पोषक क्षेत्र पंचवन के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि इस महाविद्यालय का स्नातक स्तर पर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा एवं बिहार सरकार से कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय में तीनों में स्थाई संबंधन प्राप्त है। इस महाविद्यालय में 2009 से व्यावसायिक पाठ्यक्रम के रूप में बीसीए और बीबीए में 60 सीटों पर नामांकन लेकर पढ़ाई की जाती है ,जहां से कई छात्र छात्राओं का महाविद्यालय कैंपस से प्लेसमेंट भी हुआ है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस महाविद्यालय में कई रोजगार परक एवं प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों जैसे लोक प्रशासन, भूगोल आदि की भी पढ़ाई कराई जाती है। उन्होंने इस उपलब्धि पर सभी महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मियों के प्रति आभार जताते हुए इस तिलौथू पंचवन क्षेत्र के लिए शिक्षा जगत में एक अहम उपलब्धि बताया है। जिससे यहां के छात्र-छात्राएं इस रोजगार परक कोर्स की पढ़ाई कर लाभान्वित होंगे।



