करगहर रोहतास /Etv News 24
बसडीहांं ग्राम पंचायत के सरेयां गांव के समीप जल योजना का कार्य सड़क के किनारे कराए जाने के विरुद्ध में हंगामा करते हुए ग्रामीणों ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया ।सरेयां गांव के ग्रामीण गुलाबचंद पासवान, भगवान पासवान , मुकेश कुमार ,राजू कुमार , शत्रुघ्न पासवान सोनू कुमार , हकीम पासवान , मनीष कुमार ,धनंजय कुमार , बिरजू कुमार आदि ने बताया कि गांव के समीप लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा जल नल योजना का कार्य कराया जा रहा है । निर्माण कार्य सड़क से सटे हुए किया जा रहा है । उक्त स्थल पर ग्रामीण शव को सम्मानपूर्वक रख पूजा अर्चना करते हैं । उन्होंने संवेदक से आग्रह किया कि समीप में आंगनबाड़ी केंद्र है । जहां बिहार सरकार की पर्याप्त भूमि है उक्त स्थल पर जल नल योजना का निर्माण कार्य किया जाय । संवेदक उक्त स्थल को विभाग द्वारा चयनित बताते हुए अन्यत्र जाने से मना कर दिया। जिससे आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने कार्य पर रोक लगा दिया ।अंचल अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जल नल योजना का निर्माण कार्य किया जाएगा । उपयुक्त स्थल की जांच कर निर्माण कार्य की अनुमति दी जाएगी।



