करगहर रोहतास /Etv News 24
79 वें स्वतंत्रता दिवस की अवसर पर प्रखंड कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण के दौरान कर्मियों की लापरवाही उसे समय देखने को मिली । जब डोरी खींचते ही तिरंगा जमीन पर गिर पड़ा । उपस्थित अधिकारी व जनप्रतिनिधि आश्चर्य चकित रह गए ।यह घटना उसे समय घटी जब राष्ट्रीय ध्वज को सभी लोग सम्मानपूर्वक सेल्यूट दे रहे थे।

इस बीच निर्धारित समय पर जैसे ही तिरंगा की डोरी प्रखंड प्रमुख रिंकी देवी ने खींचा तिरंगा जमीन पर गिर पड़ा । जल्दी बाजी में कर्मियों ने लोहे की पाइप उखाड़ तिरंगा को बांधा और खड़ा कर दिया । स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के दौरान भारतीय ध्वज संहिता का अनुपालन में कर्मियों द्वारा बड़ी लापरवाही देखी गई ।

संहिता के मानकों का अनुपालन नहीं किया गया । प्रखंड प्रमुख ने बताया कि वर्षों पुरानी रस्सी का इस्तेमाल किया गया था । जिसकी वजह से यह घटना घटी । उन्होंने इस संबंध में बीडीओ से लिखित जानकारी मांगी है ।

बीडीओ अजीत कुमार ने बताया कि ध्वजारोहण के पूर्व कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया था लेकिन किसकी लापरवाही से यह चुक हुई स्पष्टीकरण मांगी जाएगी ।



