प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान यूनियन आर से टी के तहत प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव से शिक्षित बेरोजगार युवक दिव्यांग शुक्रवार मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस संबंध में निर्देशक प्रकाश कुमार सिंह संकाय के सरवन कुमार झा ने बताया कि 30 दिनों के प्रशिक्षण में 10 से 5 प्रशिक्षणार्थियों को मोबाइल के विशेष प्रशिक्षक के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बायोमेट्रिक उपस्थित बनती है। दिन के 10:00 बजे से 5:00 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाता है इस बीच एक बार नाश्ता, भोजन का प्रबंध प्रशिक्षण संस्थान की ओर से कराई जाती है। एक सत्र में 30 छात्रों का प्रशिक्षण का प्रावधान है। प्रशिक्षण कार्य में सक्रिय सहयोग रूपमती कुमारी शुभम सिंह बिट्टू भारती करते हैं। पूछे जाने पर प्रशिक्षणार्थी वर्ग में दिव्यांग कमलेश राय विकास कुमार सहित अन्य 23 प्रशिक्षणार्थियों ने बताया कि प्रशिक्षण काफी सराहनीय चल रहा है प्रशिक्षक के द्वारा जो बताई जाती है उसे हम लोग बीच-बीच में प्रश्न उत्तर करते हैं हम लोगों के प्रशिक्षक काफी सरल तरीके से बताते हैं. काफी सराहनी ये वह स्वरोजगार के लिए लाभदायक होगा।



