प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित लोक स्वास्थ्य प्रमंडल समस्तीपुर जल मीनार से कई गांव के 616 घरों में शुद्ध पर जल आपूर्ति को लेकर 2019-20 में आपूर्ति शुरू की गई। कहीं-कहीं वर्षों से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति खासकर महादलित टोलों में नहीं हो रही है जिसको लेकर महादलित में काफी आक्रोश बना हुआ है। प्रखंड मुख्यालय के कल्याणपुर पंचायत अंतर्गत सटे मिर्जापुर में जलापूर्ति नहीं है इस योजना के तहत लदौर गांव के लोगों को उचित लाभ नहीं मिल रहा है कल्याणपुर गांव के महादलित टोले वार्ड 4 जो प्रखंड मुख्यालय से सटा हुआ भिखारी राम मोहम्मद अलाउद्दीन मोहम्मद जमाल दीप नारायण राम नीलांबर बैठा अनीता देवी आदि ने बताया कि हम लोग शुद्ध पेयजल के लिए तरसते हैं जबकि इसका लाभ हम लोगों को मिलना चाहिए था। हम लोगों के घर के समक्ष टोटी लगी हुई है जल आपूर्ति शुरू से ही बंद है बार-बार इसको लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार का ध्यान आकृष्ट कराया गया उन्होंने विभागीय पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया मामला अभी तक ढाक के तीन पाट है। कहीं आपूर्ति भी है तो संवेदक किशोरी दास बम बम बैठा समय पर बोरिंग नहीं चलाते हैं। जिससे तापसी गर्मी में पानी के लिए काफी तरसना पड़ता।



