डेहरी ओन सोन रोहतास/Etv News 24
सम सोसायटी ऑफ इंडिया के संस्थापक एवं अध्यक्ष गिरिजाधारी पासवान ने मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विकास वैभव से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने आईजी की कार्यशैली, सादगी और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।नव बिहार टाइम्स से बातचीत में गिरिजाधारी पासवान ने कहा कि विकास वैभव बिहार के चर्चित, ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और संवेदनशील आईपीएस अधिकारियों में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आईजी का सरल व्यवहार, मृदुभाषी व्यक्तित्व, धैर्यपूर्वक लोगों की बातें सुनने की शैली और समस्याओं के त्वरित समाधान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उन्हें अन्य अधिकारियों से अलग पहचान दिलाती है।उन्होंने कहा कि विकास वैभव ऐसे प्रेरणादायी अधिकारी हैं, जिनसे मिलकर हर व्यक्ति के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आम जनता के प्रति उनका सहज व्यवहार और उपलब्धता उन्हें लोगों के बीच लोकप्रिय बनाती है। गिरिजाधारी पासवान ने कहा कि विकास वैभव फोन के माध्यम से भी लोगों की समस्याओं को सुनते हैं तथा अपने कार्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में आने वाले फरियादियों से मिलकर उनके मामलों के समाधान का प्रयास करते हैं।गिरिजाधारी पासवान ने कहा कि वर्तमान समय में प्रशासनिक व्यवस्था को ऐसे जनोन्मुख और संवेदनशील अधिकारियों की आवश्यकता है, जो आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता देकर उनके समाधान के लिए समर्पित भाव से कार्य करें। उन्होंने विकास वैभव के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा की कामना करते हुए कहा कि उनसे मिलना उनके लिए गर्व और आत्मीय संतोष का विषय रहा।




