कोचस रोहतास/ Etv News 24/रमेश पांडेय
कोचस थाना क्षेत्र के अमैसीडिहरा गांव में शुक्रवार को बिजली विभाग की टीम ने छापेमारी कर अवैध तरीके से बिजली का उपभोग कर रहे छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.इसकी जानकारी बिजली विभाग के कनीय अभियंता राहुल रंजन ने दी.उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर बाइपास कर बिजली की चोरी कर रहे मुक्तेश्वर सिंह पर 48727 रुपये का जुर्माना लगाया गया.वहीं,शंकरदयाल सिंह पर 23569 रुपये, संध्या देवी पर 53800 रुपये, दरोगा चौधरी पर 18104 रुपये,हरेराम सिंह पर 14932 रुपये और बबन सिंह पर 13228 रुपये का जुर्माना लगाया गया.जेइ ने बताया कि इस छह उपभोक्ताओं के विरुद्ध स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा ने की है.



