प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत एक महिला को पुलिस ने बरामद किया। इसको लेकर परिजनों ने थाना कांड संख्या 100/25 की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।अपहृता को पुलिस ने बुधवार की देर शाम कल्याणपुर चौक से बरामद किया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि कांड के अनुसंधान कर्ता अवर निरीक्षक लालू प्रसाद महिला सुरक्षा में 164 का बयान कराने न्यायालय भेजे गए हैं। न्यायालय के आदेश के बाद अग्रतर कार्रवाई होगी।



