पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता करने की बात कही।घायल रौशन के परिवार से मिलकर मुख्यमंत्री सहायता कोष से मदद दिलवाने की हुई बात
तिलौथू रोहतास/Etv News 24
स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के राजी रामडिहरा गांव निवासी पिछले दिनों अमरजीत यादव की हुई जेल में मौत के बाद बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश रविवार को पीड़ित परिजनों से मिलने के लिए राजी रामडिहरा पहुंचे। मौके पर मौजूद के परिजनों ने न्याय दिलाने की मंत्री से मांग की है तथा लोगों ने मुआवजा की भी मांग की। परिजनों के इस मांग पर मंत्री ने तुरंत रोहतास एसपी को फोन लगाकर मामले की जानकारी ली तथा इस मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बात की। मंत्री ने कहा कि एसपी से वार्तालाप में पता चला है कि इस मामले में जूडिशियरी जांच चल रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद और इस मामले में सकारात्मक कार्रवाई होगी। इसके बाद मंत्री वहां से पिछले दिनों रामडिहरा स्टेशन पर मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए सड़क हादसे में इसी गांव निवासी प्रमोद चंद्रवंशी के 26 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार व रविंद्र शर्मा के 12 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार की मौत हो गई थी। पंचायती राज मंत्री रामडिहरा पहुंचकर मृतक अजीत कुमार व आशीष कुमार के परिजनों से मिले तथा परिजनों से मिलकर हाल-चाल जाना एवं हर संभव मदद करने की बात कही। मंत्री ने कहा कि जिस तरह की भी सहायता की जरूरत होगी हम यथा संभवम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं । कभी भी किसी तरह की सहायता महसूस हो आप तुरंत मुझे कॉल करें। फिर उन्होंने गंभीर रूप से घायल और वाराणसी में भर्ती घायल रौशन कुमार के भी परिजनों से मिले तथा उन्हें मुख्यमंत्री राहत कोष से तत्काल सहायता दिलवाने की बात कही ताकि इलाज में मदद हो सके। इस मौके पर रालोमो के जिलाध्यक्ष कपिल कुमार कुशवाहा रामडिहरा पंचायत के मुखिया बिनोद चंद्रवंशी, मृत्युंजय सिंह, विनय कुमार कुशवाहा, जनेंद्र कुमार, फूलेंद्र कुमार उपस्थित थे।




