बिहार/Etv News 24/डेस्क पटना
बिहार में एक ताजा मामला बांका से निकलकर सामने आया है। जहां एक नाबालिग लड़की की मांग में जबरन सिंदूर डाले जाने का मामला सामने आया है। यह घटना बांका जिले की है। बताया जा रहा है कि पंजवारा थाना क्षेत्र के सिरादै गांव में एक नाबालिग लड़की के मांग में उसी टोले के एक नाबालिग लड़के के द्वारा मांग में जबरदस्ती सिंदूर भर दिया गया। मामले को लेकर लड़की पक्ष के द्वारा गुरुवार को थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई गई है।
फिलहाल पुलिस इस मामले के जांच पड़ताल में जुट गई है।



