प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
कल्याणपुर समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क के भारतीय स्टेट बैंक के समीप बुधवार को फुहारा गांव की एक 70 वर्षीय महिला स्वर्गीय अशर्फी पंडित की पत्नी सोनिया देवी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। सामुदायिक अस्पताल के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया। सदर अस्पताल के चिकित्सक ने दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया जहां उसकी इलाज के दौरान 70 वर्षीय सोनिया देवी की मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव को परिजनों को सौपा ।गुरुवार की सवेरे गांव में शव पहुंचते हैं कुमहार पंडित टोला में कोहराम मच गया। ग्रामीण पीड़ित परिजन के घर आकर रोते बिलखते परिजनों को ढांढस दे रहे थे। ग्रामीण भाजपा नेता कृष्ण गोपाल शर्मा सुधीर शर्मा शशि भूषण शर्मा आदि ने स्थानीय प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मांग जताई है कि अत्यंत निर्धन परिवार की बुजुर्ग महिला सड़क दुर्घटना में मौत हुई है । मृतक के इकलौते पुत्र शिवचंद्र पंडित को सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि अभिलंब देने की मांग जताई। इकलौते पुत्र का रोते-रोते बुरा हाल देखा गया।



