प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के नगर निगम क्षेत्र मुक्तापुर मे12अक्टूबर 2022 में श्री सुंदर प्लस टू विद्यालय के समीप पशु आहार के दुकानदार अमरजीत कुमार की दुकान में तीन की संख्या में नकाबपोश अपराधी हथियार के बल लगभग 8:00 बजे रात में घुसे, दुकानदार से 1,10000 लूट कर फरार हो गए। इसको लेकर पीड़त दुकानदार ने थाने में घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।लगभग 3 साल बीत गए बीच में पुलिस पदाधिकारी अनुसंधान कर्ता ने दो अभियुक्त की गिरफ्तारी कर पाए।लेकिन मास्टरमाइंड मामला प्राथमिकी आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर था।अपर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए काफी परिश्रम के बाद गुप्त सूचना के आधार पर एक लुटेरे को ताजपुर रोड से गिरफ्तार किया।,जिसकी पहचान सोनू कुमार के रूप में हुई है। इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जिले के बंगरा थाना स्थित चकफैजिल गांव के विनोद पासवान का पुत्र सोनू कुमार बताया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। आगे थाना अध्यक्ष ने बताया किअपर थाना अध्यक्ष का कार्य काफी सराहनीय बताया गया है।



