प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर पंचायत अंतर्गत मिर्जापुर वार्ड 10 में बुधवार की दोपहर अचानक आग लगने से 50 घर के अलावा एक भैंस उसके बच्चे बकरियां सहित शादी के मंडप जलकर राख हो गए। मानव सेवा ही धर्म को लेकर आनंद मार्ग के बैनर तले अजीत गुप्ता शंकर राय सहित जिला से आए हुए आनंद मार्ग के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मिर्जापुर जाकर कपड़ा सुख भोजन सामग्री मोमबत्ती सलाई बिस्कुट खंड सामग्री का राहत वितरण किया। काफी संख्या में अग्नि पीड़ित इसे पाकर हर्षित हुए। ग्राम पंचायत राज की मुखिया गंगा देवी पूर्व मुखिया रामबाबू राय बिरल दास अरुण कुमार ठाकुर विकास कुमार सिंह धीरेंद्र चौधरी सुशील गुप्ता आदि मौजूद थे।



